inner_banner

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का 82 की उम्र में निधन

  • पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में निधन
  • पिछले 6 साल से बीमार चल रहे थे

News24 Bite

September 27, 2020 6:56 am

नई दिल्ली. पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह (Jaswant Singh) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार सुबह 6.55 बजे उन्होंने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले 6 साल से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था। 25 जून को उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वही जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट करके लिखा :

जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की पूरी लगन से सेवा की। पहले सैनिक के रूप में, बाद में राजनीति से उनका लंबा जुड़ाव रहा। अटल जी की सरकार उन्होंने बेहद अहम पोर्टफोलियो संभाले। वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में उन्होंने मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’

राजनीति में आने से पहले सेना में थे

जसवंत सिंह राजनीति में आने से पहले सेना में मेजर के पद से रिटायर हुए थे। वें 1957 से 1966 तक सेना में रहे तथा 1965 की जंग में हिस्सा भी लिया।अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत तीन अहम विभाग (वित्त, रक्षा, विदेश) संभाल चुके है। तथा 2014 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से नाराज जसवंत ने भाजपा पार्टी छोड़ दी थी।

भाजपा से निकाले गए

बता दे, जसवंत सिंह मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी अपनी किताब की वजह से 2009 में भाजपा से निकाले गए थे। कहा जाता है कि ‘जिन्ना: इंडिया-पार्टीशन, इंडिपेंडेंस’ किताब में उन्होंने जिन्ना को एक तरह से धर्मनिरपेक्ष बताया था। इसके अलावा सरदार पटेल और पंडित नेहरू को भारत-पाकिस्तान विभाजन का जिम्मेदार बताया था।

2014 में निर्दलीय चुनाव लड़े हार गए

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वें राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उन्हें भाजपा के सोनाराम चौधरी से हार का सामना करना पड़ा।

ad-s
ad-s