inner_banner

पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी की शादी मराठी हीरो के साथ, डॉन मास्क लगाकर पहुंचा आशीर्वाद देने

News24 Bite

May 8, 2020 6:03 pm

मुंबई. पूर्व मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली उर्फ ‘डैडी’ की बेटी की शादी शुक्रवार को मुंबई के दगड़ी चॉल में हुई। बता दे, अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली (Arun Gawli) की छोटी बेटी योगिता की शादी मराठी फिल्मों के अभिनेता अक्षय वाघमारे (Akshay Waghmare) के साथ हुई।

अरुण गवली बेटी और दमाद के साथ

इस शादी में दोनों परिवारों के 5-5 लोगों ने ही भाग लिया

देश में कोरोना संकट के कारन लगे लॉक डाउन के चलते यह शादी समारोह बड़ी सादगी से हुई। शादी में अरुण गवली के अलावा दोनों परिवार के पांच-पांच लोग ही शामिल हो पाए। दूल्हा-दुल्हन के साथ गवली ने भी मास्क पहना। सूत्रों के मुताबिक यह शादी पहले 29 मार्च को मुंबई के एक बड़े फाइव स्टार होटल में होने वाली थी। लेकिन लॉक डाउन के कारन मुंबई की दगड़ी चॉल में सादगी से हुई।

परिवार को पुणे से मुंबई जाने की अनुमति मिली थी

बता दे मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे और डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली की सगाई दिसंबर में हुई थी। अक्षय का परिवार पुणे में रहता है। अक्षय ने पुणे पुलिस से शादी के लिए मुंबई जाने की अनुमति मांगी थी जिसे मुंबई पुलिस ने दे दिया थी। अभिनेता अक्षय मराठी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता दादा कोंणके के परिवार से है। वे आखिरी बार मराठी फिल्म Fatteshikast दिखे थे।

योगिता डॉन अरुण गवली की सबसे छोटी बेटी है

योगिता गवली डॉन अरुण गवली की सबसे छोटी बेटी है वह Kara Foundation नाम की एनजीओ चलाती हैं। योगिता की बड़ी बहन गीता गवली राजनीति में हैं। वहीं भाई महेश गवली का रियल स्टेट का बिजनेस करता है।

जानते है अरुण गवली के बारे में

बात करें अरुण गवली की तो उसकी कहानी काफी लंबी है, 90 के दशक में अरुण गवली मुंबई अंडरवर्ल्ड में डैडी के नाम से मशहूर था, देखा जाए तो वह मुंबई अंडरवर्ल्ड का पहला भाई था। जिसने अंडरवर्ल्ड में भाई की परंपरा रखा। गवली का जन्म 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था, वह पहले मुंबई के दगडी चौल में दूध बेचने के कारोबार करता था। यही से उसके अंडरवर्ल्ड की कहानी शुरू हुई थी। गवली के जीवन पर हिन्दी और मराठी भाषा में कई फिल्में भी बनी हैं। साल 2017 में आई अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘डैडी’ गवली के जीवन पर ही आधारित थी।

Arun Gawli
ad-s
ad-s