inner_banner

तेजस्वी का नितीश से मांग / राजगीर में निर्माणाधीन फ़िल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो

  • बेहद ही कम उम्र में सुशांत ने बहुत ऊँचाइयाँ प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया - तेजस्वी
  • राजगीर में बन रहें फ़िल्म सिटी का नामकरण स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो

News24 Bite

June 27, 2020 8:36 am

पटना. बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार, 25 जून को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलने उनके पटना के राजीव नगर स्थित घर पहुंचे थे जहाँ उन्हें सुशांत को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया। वही तेजश्वी (Tejashwi Yadav) ने सुशांत के परिजनों से मुलाकात के बाद मांग उठाई कि राजगीर में बन रहें फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर हो।

नितीश को लिखा चिठ्ठी

बता दे, तेजश्वी ने शुक्रवार, 26 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को एक चिट्ठी लिखा है जिसमे उन्होंने कहा : बेहद ही कम उम्र में सुशांत ने बहुत ऊँचाइयाँ प्राप्त कर फ़िल्म जगत में बिहार का नाम रोशन किया। इसलिए मेरी मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि राजगीर में निर्माणाधीन फ़िल्म सिटी का नामकरण स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किया जाये।

ad-s
ad-s