inner_banner

तुरकौलिया थाना की लापरवाही, लड़की के पिता को 7 घंटों से बंधक बनाकर ससुराल वाले कर रहे मारपीट

News24 Bite

May 10, 2020 3:37 pm

मोतिहारी. एक बड़ी खबर है हरसिद्धि प्रखंड से, क्षेत्र के माणिकपुर पंचायत रूपडीह निवासी बिंदा साह के साथ अगुआ परमा साह को बेटी के सास ससुर व दामाद के द्वारा बंधक बना लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, बिंदा साह आज अपनी बेटी का बिदाई कराने गए थे। तभी ससुराल वालों ने प्लांनिग करके उन्हें बंधक बना लिया। लड़की का पति पवन साह व पिता मदन साह तुरकौलिया थाना के बेलघट्टी शम्भू टोला निवासी है।

इस घटना को लेकर लड़की वालों के द्वारा बार बार तुरकौलिया थानाध्यक्ष नवनीत कुमार को जानकारी दिया गया लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तह सोया हुआ है। लोगो के मुताबिक 12 बजे दिन से लेकर शाम 6 बजे तक लड़की के पिता को ससुराल वालों के द्वारा कैद करके लगातार मारपीट किया जा रहां है।

इस खबर को लिखे जाने तक लड़की और उसकी माँ तुरकौलिया थाना पर गुहार लगाती रही लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नही सुनी।
इस खबर की जानकारी राजू पांडेय ने दिया

ad-s
ad-s