मोतिहारी. झोपड़ी में आग लगने से एक मासूम बच्चा जिंदा जल गया, बता दे यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बंजरिया प्रखंड के ग्राम चिचूरहिया मिडिल स्कूल के पास की है। बच्चे की उम्र 2-3 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय बच्चा घर में सोया था एवं परिवार के लोग खेत में फसल काटने गए हुए थे।
अचानक से घर में आग लगने से बच्चा जिन्दा जल गया। बच्चे के बाबा का नाम भिखारी सहनी, पिता का नाम गगनू सहनी हैं। इस खबर की जानकारी न्यूज़ 24 बाईट के रिपोर्टर कामेश्वर सहनी ने दी