inner_banner

झारखण्ड/ 14 साल बाद बाबूलाल मरांडी ने फिर से थामा BJP का दामन, 14 साल का ‘वनवास’ हुआ खत्म

News24 Bite

February 17, 2020 8:30 pm

Ranchi / झारखण्ड में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखण्ड में हुए इसबार के विधानसभा चुनाव में BJP के मुख्यमंत्री, मंत्री सहीत पार्टी की करारी हार से प्रभावित भाजपा पार्टी ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो, JVM ) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आज भारतीय जनता पार्टी में सामिल कराया। आपको बता दे बाबूलाल मरांडी पहले BJP में ही थे, और झारखण्ड के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके है। 2006 में उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो, JVM) का गठन कर BJP से अलग हुए थे। एक बार फिर से बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का भाजपा (BJP) में विलय कर दिया है। वही इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

गौरतलब है इसबार के हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा(JVM) से बाबूलाल मरांडी सहित केवल 3 विधायक चुने गए है। बाबूलाल मरांडी एवं अन्य दो विधायक प्रदीप कुमार एवं बंधु तीर्की । वही आज ही दोनों विधायक प्रदीप कुमार एवं बंधु तीर्की ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वही कयास लगाए जा रहे है इससे झारखण्ड में कांग्रेस और भी मजबूत हुई है। अब देखना है की बाबूलाल मरांडी BJP को कितना फायदा पहुंचाते है। फ़िलहाल उनके 2 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस की स्थिति विधानसभा में मजबूत हुई है ।

वही सोमवार को रांची( झारखंड) में आयोजित इस ‘मिलन समारोह’ में अमित शाह ने कहा आज 14 वर्ष बाद श्री बाबूलाल मरांडी जी पार्टी में वापस लौटे हैं। मुझे विश्वास है कि उनके भाजपा में आने से पार्टी की झारखंड के विकास एवं यहाँ की जनता के कल्याण के लिए संघर्ष की शक्ति कई गुनी बढ़ेगी।‬ इस समारोह के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री एवं झारखण्ड आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, पद्म भूषण करिया मुंडा इत्यादि अनेक बड़े नेता वहा मौजूद थे।‬

ad-s
ad-s