inner_banner

छह साल बाद मुर्दा हुआ जिंदा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

  • नवनीत सिंह की रिपोर्ट

News24 Bite

May 19, 2021 4:29 pm

Motihari. मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। जहां 6 वर्ष पूर्व मर चुके एक सख्स सुधीर सिंह को दहेज प्रताड़ना के मामले में पताही पुलिस ने जिन्दा गिरफ्तार किया है।

मामला विस्तार से …

दरअसल, 2015 में सुधीर सिंह की पत्नी ने उसके ऊपर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद जेल जाने से बचने के लिए सुधीर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत अपने भाई के द्वारा पत्नी व ससुरालवालों पर खुद के अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। एवं खुद 6 वर्षों से शिवहर में फुआ के घर पर छुप कर रह रहा था।

सुधीर दो दिन पहले अपनी माँ की मौत पर घर आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है।

ad-s
ad-s