inner_banner

चलती ट्रेन के टॉयलेट में प्रेमी ने प्रेमिका की माँग में भरा सिंदूर, सात जन्मों तक साथ निभाने का किया वादा

  • शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया
  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 10, 2021 4:37 pm

अजब प्रेम की गजब कहानी: भर दो मांग मेरी, कर लो अपनी मांग पूरी…न रहेगी तेरी सपना अधूरी…

टॉयलेट एक प्रेम कथा. हार के भागलपुर में एक अजीबो गरीब शादी का मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के टॉयलेट में ही बना डाला प्यार का मंदिर। और यात्रियों के सामने कर ली शादी। वही इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है।

दरअसल यह मामला है भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत की जहां गावं की एक लड़की काजल (बदला हुआ नाम) और लड़का आसू के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो उन लोगों ने दो माह पहले उसकी शादी किरणपुर गांव के एक लड़के से करा दी।

Advertisement
Advertisement

शादी के बाद भी प्रेमी आसू उसके गांव जाता रहा। लड़की के घर के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। हाल में ही लड़की के ससुराल वाले को भी शक हो गया। लेकिन कोई प्रमाण न मिलने के कारण वह विरोध नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को लड़की खरीदारी करने के बहाने घर से निकली। सीधे अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। वहां पर दोनों सभी से नजरे चुराकर भाग निकले।

Advertisement
Advertisement

सीधे स्टेशन पहुंच गए। वहां से ट्रेन में चढ़कर चल दिए। फिर दोनों ने आपस में कुछ बात की। इसके बाद प्रेमिका ने सभी यात्रियों के सामने अपना मंगलसूत्र गले से निकाला और पहले से मांग में भरे सिंदूर को साफ कर दिया। लड़की की इस हरकत को देख आसपास के यात्री चौंक गए। तभी लड़की ने ही अपने बैग से सिंदूर की डिब्बी निकाली और अपने प्रेमी आसू से लिपट गई।

यात्रियों के सामने प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- भर दो मेरी मांग, कर लो अपना सपना पूरा। इसके बाद आसू ने ट्रेन में प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। यात्रियों के बीच ही साथ जीने-मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। तब गांव के लोगों को मालूम चला।

ad-s
ad-s