इसके बाद यास ओडिशा पहुंचा, जहां भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले 1 लाख लोगों को वहां से सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि 11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

Advertisement
Advertisement

तूफान के असर से हालिशहर में 40 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। छुछुरा में भी करीब इतने ही घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पंदुआ में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई।

करीब 140 किमी/घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के चलते पेड़ उखड़ गए और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। बालासोर के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। हालांकि, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिजली की सप्लाई को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement

बिहार और झारखंड में अलर्ट

अब यास की वजह से झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश हो रही है। बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है। बेहद खतरनाक तूफान ‘यास’ के कारण झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, पटना सहित बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर, तो बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तूफान सबसे ज्यादा प्रभावी है। बंगाल के दीघा और मंदार्मानी में होटलों और दुकानों में समुद्र का पानी भर गया है।

" /> चक्रवात यास का कहर : बंगाल में तूफान के साथ भूकंप, बंगाल में 3 लाख घर उजड़े, 1 करोड़ लोग प्रभावित - News24Bite
inner_banner

चक्रवात यास का कहर : बंगाल में तूफान के साथ भूकंप, बंगाल में 3 लाख घर उजड़े, 1 करोड़ लोग प्रभावित

  • बंगाल में तूफान तूफान से 3 लाख घर उजड़े

News24 Bite

May 26, 2021 2:22 pm

चक्रवात यास LIVE. बुधवार को भारत के पूर्वी तटों पर यास तूफान ने दस्तक दे दी है। तूफान बंगाल के जलपाईगुड़ी में दोपहर के वक्त पहुंचा और इसी दौरान 3.8 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया।

इसके बाद यास ओडिशा पहुंचा, जहां भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले 1 लाख लोगों को वहां से सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि 11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

Advertisement
Advertisement

तूफान के असर से हालिशहर में 40 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। छुछुरा में भी करीब इतने ही घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पंदुआ में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई।

करीब 140 किमी/घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के चलते पेड़ उखड़ गए और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। बालासोर के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। हालांकि, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बिजली की सप्लाई को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement

बिहार और झारखंड में अलर्ट

अब यास की वजह से झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश हो रही है। बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है। बेहद खतरनाक तूफान ‘यास’ के कारण झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, पटना सहित बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर, तो बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तूफान सबसे ज्यादा प्रभावी है। बंगाल के दीघा और मंदार्मानी में होटलों और दुकानों में समुद्र का पानी भर गया है।

ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG