बता दे, केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस (Banaras) करने के अनुरोध को मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए गृह मंत्रालय आग्रह भेजा था।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से हर रोज दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यकाल में इस स्टेशन का नवीनीकरण और विस्तार कराया गया था, जिसके बाद PM Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) ने इसका लोकार्पण किया था।
गौरतलब है कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (PT. Deen Dayal Upadhyaya Junction) और इलाहाबाद जंक्शन का भी नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन (Prayagraj) कर दिया गया था।
" />Manduwadih Railway Station Renamed : बीते कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की कवायत चल रही है। वही इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन (Manduadih Railway Station) का।