inner_banner

खुद को CM कंडीडेट मानने वाली पुष्पम प्रिय दोनों सीटों से हारी, जमानत भी जब्त

  • पुष्पम को बिस्फी सीट पर केवल 1509 मत मिले

News24 Bite

November 10, 2020 5:53 pm

Pushpam Priya Chaudhary. इसबार बिहार के चुनावी मैदान में कई पार्टियां ताल ठोक रही थी। इसमें कई पार्टिया बिल्कुल नई थी। वही 8 मार्च 2020 को देशभर के सभी अखबारों में दो पेज का ऐड देकर खुद को बिहार का अगला सीएम कंडीडेट बताकर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार के दो सीटों बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ रही थी।

पुष्पम की जमानत जब्त

प्लुरलस पार्टी की सुप्रीमों पुष्पम प्रिया चौधरी दोनों जगहों से चुनाव हार गई है। उनकी जमानत तक जब्त हो गई है।

Advertisement
Advertisement

पुष्पम को बांकीपुर सीट पर 4321 मत मिले जबकि बिस्फी सीट पर केवल 1509 मत मिले है। बांकीपुर सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के नितिन नवीन और कांग्रेस के लव सिन्हा के साथ था यहाँ से नितिन नवीन जीते है। वही बिस्फी सीट से भाजपा के हरिभूषण ठाकुर जीते है।

ad-s
ad-s