inner_banner

खबर फिल्मी दुनिया से : Bigg Boss सीजन 15 में दिख सकती है दिवंगत अभिनेता सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

  • दिशा वकानी और पार्थ समथान को भी ‘बिग बॉस 15’ के निर्माताओं ने अप्रोच किया है
  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 1, 2021 3:23 pm

मुंबई. सूत्रों की माने तो टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस शो का 15वां अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। मेकर्स के द्वारा सीजन 15वें की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

आपको बता दे, ‘बिग बॉस सीजन 14’ के फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान ने अनाउंस किया था कि अगले सीजन में कॉमनर्स भी शो का हिस्सा बनेंगे तो इस बार शो सेलेब्स के साथ-साथ आम लोग भी नजर आने वाले है। इसिलए ‘बिग बॉस 15’ को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। शो को लेकर जैसी-जैसी खबरें आ रही हैं, वैसे-वैसे दर्शको का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

रिया चक्रवर्ती हो सकती है एंट्री

वही सूत्रों की माने तो ‘बिग बॉस’ के इस नए सीजन में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की भी एंट्री हो सकती है। रिया चक्रवर्ती ‘बिग बॉस 15’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी। अगर ऐसा होता है, तो शो के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और उनके बिच की बहुत कुछ बातें सामने आएंगी।

Advertisement
Advertisement

इनके नाम की भी है खबर

खबरों की मानें तो रिया के अलावा अनुषा दांडेकर, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी और पार्थ समथान जैसे सितारों को भी ‘बिग बॉस 15’ के निर्माताओं ने अप्रोच किया है। मेकर्स शो को पिछली बार से ज्यादा चटपटा बनाना चाहते हैं।

ad-s
ad-s