inner_banner

कोरोना का कहर / भारत में कोरोना 5 लाख के पार, 1 लाख संक्रमित केवल 6 दिन में

  • भारत में 5 लाख कोरोना मरीज होने में 149 दिन लगे
  • सिर्फ 6 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4 से 5 लाख हुई है

News24 Bite

June 26, 2020 5:17 pm

INDIA COVID19 UPDATE. भारत में कोरोना (COVID-19) संक्रमितों के संख्या में बेतहासा बढ़ोतरी हो रहा है। सरकार के तमाम उपायों के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रहीं। शुक्रवार देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 5 लाख के हो गया। जानकारी के लिए बता दे, सिर्फ 6 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4 से 5 लाख हुई है। देश में 20 जून को 4 लाख मरीज थे, जो आज बढ़कर 5 लाख के पार हो गया।

भारत में अब तक 5 लाख केस

देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 68 है, 2 लाख 95 हजार 735 लोग ठीक हो चुके है जबकि 15 हजार 682 लोगो की मौत हो चुकी है।

भारत का रिकवरी रेट 58 %, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा

हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत है, जोकि लगातार बढ़ रहा। वही दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है।

संक्रमण के मामलो में भारत चौथे स्थान पर

अगर करोना संक्रमण के आकड़ो पर नजर डाला जाए तो राहत की बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है।

बता दे, पुरे विश्व में पहले पायदान पर अमेरिका है, वहां 25 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले है। दूसरे स्थान पर ब्राज़ील (Brazil) है, वहां अब तक 12 लाख मामले है, जबकि तीसरे स्थान पर रूस (Russia) है, वहां 6 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है। जबकि भारत चौथे स्थान पर है, यहाँ अब 5 लाख 8 हजार 68 संक्रमित मरीज है।

भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस

भारत में 30 जनवरी को कोरोना संक्रमण (COVID19) का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। वही 110 दिनों बाद यानी 18 मई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख हो गई।

2 जून यानी ठीक अगले 15 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गयी थी।

12 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख हो गई थी, 2 लाख से 3 लाख पहुंचने में केवल 10 दिन लगे।

20 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख हो गई थी, यह आकड़ा पार करने में केवल 10 दिन लगे। वही अब कोरोना संक्रमण के मामलों में इतनी तेजी आ गई है कि महज 6 दिन लगे है 4 लाख से 5 लाख केस होने में।

5 लाख कोरोना मरीज होने में कितने दिन लगे ?

बता दे, अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वही भारत में इतने मामले होने में 149 दिन लगे है। जबकि ब्राजील में 96 दिन लगे और रूस में 133 दिन।

ad-s
ad-s