inner_banner

कोरोना का कहर / भारत में कोरोना 4 लाख के पार, 1 लाख संक्रमित हुए सिर्फ 9 दिन में

  • भारत में अब तक 2 लाख 18 हजार 969 लोग ठीक हुए
  • भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस मिला

News24 Bite

June 20, 2020 5:22 pm

INDIA COVID19 UPDATE. भारत में कोरोना (Coronavirus) संक्रमितों के संख्या में बेतहासा बढ़ोतरी हो रहा है। सरकार के तमाम उपायों के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रहीं। आज देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गई। जानकारी के लिए बता दे, सिर्फ 9 दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हुआ है। देश में 12 जून को 3 लाख मरीज थे, जो आज बढ़कर 4 लाख के पार हो गया।

सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलो में भारत चौथे स्थान पर

अगर करोना संक्रमण के आकड़ो पर नजर डाला जाए तो पुरे विश्व में पहले पायदान पर अमेरिका है, वहां 22 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले है। दूसरे स्थान पर ब्राज़ील (Brazil) है, वहां अब तक 10 लाख मामले है, जबकि तीसरे स्थान पर रूस (Russia) है, वहां 5 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है। जबकि भारत चौथे स्थान पर है, यहाँ अब 4 लाख 1 हजार 858 संक्रमित मरीज है।

भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस मिला

भारत में 30 जनवरी को कोरोना संक्रमण (COVID19) का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। वही 110 दिनों बाद यानी 18 मई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख हो गई। 2 जून यानी ठीक अगले 15 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गयी थी। 12 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख हो गई थी, 2 लाख से 3 लाख पहुंचने में केवल 10 दिन लगे। वही अब कोरोना संक्रमण के रफ्तार में इतनी तेजी आ गई कि सिर्फ 9 दिनों में आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया।

ad-s
ad-s