inner_banner

कोरोना का कहर / भारत में कोरोना 3 लाख के पार, 1 लाख संक्रमित हुए केवल 10 दिन में

  • देश में अब तक 1 लाख 52 हजार 748 लोग ठीक हुए
  • भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस मिला

News24 Bite

June 12, 2020 5:09 pm

INDIA COVID19 UPDATE. भारत में कोरोना (COVID19) संक्रमण के मामलो में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, सरकार के तमाम उपायों के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रहीं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 3 लाख के पार हो गई। इसके साथ ही अब भारत दुनिया का चौथा देश है, जहां 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना माहमारी की चपेट में आ चुके हैं।

सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलो में भारत चौथे स्थान पर

अगर करोना संक्रमण के आकड़ो पर नजर डाला जाए तो पुरे विश्व में पहले स्थान पर अमेरिका है, वहां 20 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले है।

दूसरे स्थान पर ब्राज़ील (Brazil) है, वहां अब तक 8 लाख मामले है, जबकि तीसरे स्थान पर रूस (Russia) है, वहां 5 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है।

जबकि भारत चौथे स्थान पर है, यहाँ अब 3 लाख 6 हजार 270 संक्रमित मरीज है।

1 लाख संक्रमित केवल 10 दिन में

देश में पिछले 10 दिनों में कोरोना के 1 लाख मामले सामने आए है, जोकि गंभीर चिंता का विषय है।

भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस मिला

बता दे, देश में 30 जनवरी को कोरोना संक्रमण (COVID19) का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। वही 110 दिनों बाद यानी 18 मई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख हो गई। 2 जून यानी ठीक अगले 15 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गयी थी। वही अब कोरोना संक्रमण के रफ्तार में इतनी तेजी आ गई कि केवल 10 दिनों में आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया।

देश में अब तक 1 लाख 52 हजार 748 लोग ठीक हुए

राहत की बात है कि सबसे प्रभावित देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 3 लाख मरीजों में से 1 लाख 52 हजार 748 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 49.8% है। मतलब हर 100 में से 49 मरीज ठीक हो रहे हैं।

मरने वालो की संख्या 8 हजार 732

आकड़ो के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालो की संख्या 8 हजार 732 हो चुका है।

ad-s
ad-s