वही केजरीवाल के लगातार तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर आज मोतिहारी में विजय जुलूस निकाला गया। इस विजय जुलूस का नेतृत्व मोतिहारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया, सभी के हाथो में आम आदमी पार्टी के झंडे थे, केजरीवाल डटे रहो, केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगते हुए पुरे मोतिहारी में यह “विजय जुलूस” निकाला गया। इसकी जानकारी अरविन्द कुमार के द्वारा दी गई।
" />मोतिहारी / दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से सरकार बनाने में सफल रही, दिल्ली की 70 में 62 सीटों पर ऐतिहासिक जित दर्ज कर लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता अपने पास बरकरार रखा। आपको बता दे आज, यानि 16 फरवरी (रविवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और संस्थापक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में लाखो लोग शामिल हुए।