inner_banner

काउंटिंग शुरू : NDA 21 सीटों पर आगे है, महागठबंधन 28 सीटों पर जबकि अन्य 1 पर

  • सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई है

News24 Bite

November 10, 2020 2:53 am

Bihar Election 2020 Results LIVE Updates. बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। काउंटिंग के लिए बिहार के 38 जिलों के 55 सेंटरों पर 414 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।

NDA 21 सीटों पर आगे है, महागठबंधन 28 सीटों पर जबकि अन्य 1 पर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, पहला रुझान सुबह पौने नौ बजे तक आने की संभावना है। जबकि पहला रिजल्ट शाम 5 बजे तक आ जायेगा। वही आज आने वाले नतीजों से तय होगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार सत्ता में लौटेंगे या महज 31 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनकर तेजस्वी रिकॉर्ड बनाएंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है और बहुमत के लिए दो तिहाई यानी 122 का आंकड़ा जरूरी है।

बता दे, तीन फेज में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05% ने वोटिंग की। 2015 में 56.66% वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 1 ट्रांसजेंडर है।

ad-s
ad-s