inner_banner

इस बार IPL के सबसे महंगे कप्तान है कोहली, धोनी और रोहित दूसरे स्थान पर

  • इस सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा
  • आखिरी लीग मैच 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बिच खेला जायेगा

News24 Bite

September 15, 2020 2:49 am

IPL 2020. क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। आईपीएल का धमाकेदार सीजन 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा।

इस बार महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स), रोहित शर्मा (Mumbai Indians), दिनेश कार्तिक (Kolkata Knight Riders), डेविड वार्नर (Sunrisers Hyderabad), स्टीव स्मिथ (Rajasthan Royals), के एल राहुल (Kings XI Punjab), विराट कोहली (Royal Challengers Bangalore), श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) के हाथों में टीमों की कमान है। इस सीजन में सबसे महंगे कप्तान की बात करें तो पहले स्थान पर विराट कोहली है इन्हें 17 करोड़ मिले है, जबकि धोनी और रोहित दूसरे स्थान पर इन्हे 15-15 करोड़ मिले है।

आईपीएल टीमों के कप्तान की सैलरी

विराट कोहली (Virat Kohli) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान है विराट, इनको मिला है सबसे ज्यादा 17 करोड़।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) : चेनई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 15 करोड़ मिले है। इनकी कप्तानी में चेनई सुपर किंग ने 2010, 2011, और 2018 में आईपीएल का ख़िताब जीता।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित को भी 15 करोड़ मिले है। आईपीएल के सफल कप्तान रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017 और 2019 में ख़िताब जिताया।

डेविड वार्नर (David Warner) : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वार्नर को 12.5 करोड़ मिले है।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) : राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्मिथ को भी 12.5 करोड़ रूपये की सैलेरी मिली है।

केएल राहुल ( KL Rahul) : किंग्स एलेवेन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान राहुल को 11 करोड़ की सैलरी मिली है। ये पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) : कोलकता नाईट रीडर्स के कप्तान दिनेश को 7. 4 करोड़ मिले है।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस को 7 करोड़ की सैलरी मिली है।

IPL Schedule 2020:

बता दे, IPL 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। आईपीएल 2020 के 24 मैच दुबई में, 20 मैच अबु धाबी में और 12 मैच शारजाह (Sharjah) में खेले जाएंगे। आखिरी लीग मैच 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बिच खेला जायेगा।

IPL Schedule 2020
IPL Schedule 2020
ad-s
ad-s