inner_banner

अजब गजब : दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो, लड़की ने एक को पहनाई वरमाला, दूसरे के साथ हुई विदाई

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 5, 2021 12:50 pm

Uttar Pradesh. एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के एटा जिले से जहां दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। जिससे नाराज पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल यह मामला एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव की है। जहां एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, पहले दुल्हन ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की गई, तभी गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advertisement
Advertisement

वही गांव सिरांव में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले पहुंची बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन की वरमाला हुई तो दूसरी बारात का दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया, बस फिर क्या था शादी में हंगामा होना तो निश्चित ही था, तभी दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदा कराकर ले गए दूल्हे के परिजनों को थाने ले आई है। लेकिन पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

ad-s
ad-s