inner_banner

अजब गजब : आस्ट्रेलिया की जुड़वां बहनों ने की एक ही व्यक्ति से शादी…मामला सुनकर रह जाएंगे दंग…

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 21, 2021 6:31 am

Australia. एक बड़ी ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है ऑस्ट्रेलिया से, जहां जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से सगाई की है। इतना ही नहीं वे एक साथ प्रेग्नेंट भी होना चाहती हैं। इन बहनों ने एक रियलिटी टीवी शो में अपनी फ्यूचर प्लानिंग का भी खुलासा किया।

इन बहनों ने ये भी बताया कि किस तरह उन्हें एक ही शख्स के साथ प्रेम हुआ। रियलिटी टीवी शो पर इन जुड़वा बहनों की कहानी सामने आई, जिसमें आपस में बेहद गहराई से जुड़े भाई-बहनों की कहानी दिखाई जाती है, जो एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते हैं। इस टीवी शो में 35 वर्षीय जुड़वा बहन एना और लुसी डेसिंग ने 37 वर्षीय बेन बायर्न्स से सगाई की। बेन बायर्न्स पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन हैं।

दोनों बहनें बेन बायर्न्स को वर्ष 2011 से डेट कर रही हैं। अपनी प्रेम कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि एक पार्क में पिकनिक के दौरान बेन ने उन दोनों को प्रपोज किया था। उन दोनों को एक अंगूठी दी, जिसमें बेहद ही सुंदर हीरा था। बेन ने दोनों को प्रपोज करते हुए कहा कि मैं अपना जीवन आपके साथ बिताना चाहता हूं। दोनों की ओर से जवाब भी हां में मिला।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुतबिक, ऑस्ट्रेलिया में बहुविवाह को कानूनी रूप से मान्यता नहीं है, लेकिन जुड़वा बहनों ने सुझाव दिया कि वे मलेशिया, इंडोनेशिया या अमेरिका के कुछ हिस्सों में जाकर शादी कर सकते हैं। बायर्न्स ने अपनी मंगेतरों से वादा किया है कि “आप दोनों को खुश रखने के लिए जो कुछ भी करना हो, वे करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं, अन्ना और लुसी ने यह भी कहा कि वे एक ही समय में गर्भवती होना चाहती हैं. इसके लिए वे आईवीएफ के माध्यम से ऐसा करने की योजना बना रही हैं।

ad-s
ad-s