inner_banner

अखिलेश्वर प्रसाद सिंह बने मोतिहारी के नए सिविल सर्जन, दागदार सरोज सिंह को हटाया गया

  • अखिलेश्वर प्रसाद सिंह को पूर्वी चंपारण का नया सिविल सर्जन बनाया गया
  • दागदार सरोज सिंह को सिविल सर्जन के पद से हटाया गया

News24 Bite

September 25, 2020 3:34 pm

MOTIHARI. कहने को तो बिहार में सुशासन की सरकार है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत तो देखिये यहाँ घोटालेबाज और दागदार अफसरों को मनचाही पोस्टिंग दी जा रही है।

वही दो दिन पहले बिहार के पूर्वी चंपारण में एक दागदार अधिकारी की पोस्टिंग सिविल सर्जन (Civil Surgeon) के तौर पर की गई थी। जिसके कारण विभाग की खूब फजीहत हुई। और आखिरकार आज स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर कल ही सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण करने वाली डॉ. सरोज कुमारी सिंह को पद से हटा दिया है।

दागदार सरोज कुमारी सिंह

बता दे, सिविल सर्जन के पद से हटाई गई दागदार अधिकारी सरोज सिंह 2014 में मोतिहारी का सिविल सर्जन के तौर पर रहते हुए फर्जी तरीके से करीब तीस लाख से अधिक मूल्य की दवा खरीद-फरोख्त में लिप्त थी, मामले का खुलासा होने पर मोतिहारी डीएम के आदेश पर नगर थाने में आरोपी सरोज कुमारी सिंह पर केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद विभाग ने फर्जीवाड़ा के आरोप में उन्हें डिमोशन कर सिविल सर्जन से एसीएमओ बना दिया था।

मोतिहारी के नए सिविल सर्जन अखिलेश्वर प्रसाद सिंह

वही अब सरैया के चिकित्सा पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह (Dr Akhileshwar Prasad Singh) को पूर्वी चंपारण का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। दिव्यांस शेखर (ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज़ 24 बाईट)

ad-s
ad-s