inner_banner

हैवान पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पत्नी की हालत नाजुक

  • हैवान पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

News24 Bite

December 5, 2021 2:06 pm

Motihari. पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना अंतर्गत परसौना गाँव मे एक शादीशुदा लड़की की उसी के पति ने अपने ससुराल में आकर जिंदा जला कर मार डालने का प्रयास किया।

बताते चले कि लड़की सुचिना देवी पिता हरदेव राउत परसौना के निवासी है, उन्होंने सन 2018 में अपनी लड़की की शादी सिसवा पटना कटहरी बाजार के योगेंद्र राउत के पुत्र संदीप उर्फ झुनू कुमार से यथासंभव दान दहेज देकर राजी खुशी से किया।

शादी के कुछ समय के बाद से लड़की के पति संदीप के द्वारा लड़की को दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया गया उस कार्य मे लड़का के पिता और माँ भी लड़का का साथ देते रहे इस क्रम में लड़की यानी सुचिना को मार डालने का भी प्रयास उसके ससुराल वालों के तरफ से किया गया। लड़की सुचिना इससे तंग आकर अपने माता पिता के यहाँ परसौना गाँव मे आ गई और मायके में रहने लगी।

लड़का संदीप दहेज के लिए दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गया इस बीच लड़की के पिता हरदेव राउत के द्वारा सुलह समझौता के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास किया जा रहा था कि इसी बीच लड़का अपने ससुराल परसौना आया। अपने दामाद को देखकर लड़की के मायके वाले खुश हो गए उन्हें लगा कि लड़का मान गया है सभी राजी खुशी खाना खाकर सोने चले गये। लड़की के पिता और माँ बथान पर सोने चले गए घर पर लड़की की दादी सोई थी। आधी रात को लड़का संदीप ने गाड़ी से पेट्रोलियम निकाल कर लड़की के सोने क्रम में बिछावन पर डाल कर आग लगा दी जब लड़की सुचिना जोर से चिल्लाने लगी तब उसकी बूढ़ी दादी कलावती देवी जगी वो गई तो सचिन उनके ऊपर भी पेट्रोल डाल दिया जिससे दादी के शरीर में भी आग लग गया। आग की लपटों और आवाज सुनकर पड़ोसी आये तब तक लड़का सचिन उर्फ झुनू गाड़ी से फरार हो गया।

आग जब तक बुझाई जाती तबतक लड़की सुचिना और उसकी दादी पूरी तरह जल चुके थे। उसे आनन फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की स्थिति काफी गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस आई और घटना की जाँच कर रही है। एक लड़की की स्थिति काफी गंभीर है। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हैऔर लड़की जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

ad-s
ad-s