पूर्व मध्य रेल धनबाद डिवीजन. 8 मार्च यानी महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद डिवीजन में सभी कार्य स्थल, ट्रेन ऑपरेशन से लेकर ट्रेन कंट्रोलर तक सारे कार्य महिला कर्मचारियों के द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, कंट्रोल स्टाफ सारे कर्मी आज केवल महिला कर्मी ही थे। इस दौरान धनबाद के डीआरएम श्री आशीष बंसल जी (SHRI ASHISH BANSAL, DRM/Dhanbad) द्वारा महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने कहा : ‘महिलाओं का सम्मान ही एक अच्छे समाज को दर्शाता है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपनी योगदान दे रही है जो की हमारे लिए गर्व की बात है। आज देश और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव में देश की नारी-शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।’
वही महिला दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल कार्यालय के द्वारा Auditorium Hall मैं एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।