inner_banner

एक बिहारी सब पर भरी : जानिए युथ आइकॉन मनीष कश्यप के बारे में

  • मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण जिले के डुमरी महनवा गावं के रहने वाले है

News24 Bite

November 7, 2021 1:50 pm

Manish Kashyap Alias Son of Bihar Alias Tripurari Kumar Tiwari Biography. हाथो में माइक और कंधे पर बिहारी गमछा, आवाज में शेर जैसी आक्रमता और चेहरे पर निडरता, जी हाँ, दोस्तों……

आज हम बात कर रहे है मीडिया जगत में तहलका मचाने वाले एवं बिहार में इस वक्त के सबसे चर्चित शख्सियत मनीष कश्यप (Manish Kashyap) के बारे में। जो अपने देशी एवं अलग अंदाज से बहुत कम समय में देश के बड़े पत्रकारों के फेरहिस्त में शामिल हो गए है।

निडर और ईमानदार पत्रकारिता के कारन आज पूरे देश में Manish Kashyap अपना लोहा मनवा चुके है, सच मायने में देखा जाये तो उन्होंने पत्रकारिता शब्द के मायने बदल दिए है, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग ट्रेंड शुरू कर दिया है। आज हजारो लाखो युवा उनको अपना रोल मॉडल मानते है और उनकी तरह बनना चाहते है।

Manish Kashyap ( Son of Bihar )

उनका अलग अंदाज में न्यूज़ दिखाना लोगो को काफी पसंद आ रहा है, वे वर्तमान मे बिहार एवं देश के अलग अलग जगहों पर हो रहे गलत कार्यों की जानकारी बहुत ही बेबाक तरीके से दे रहे है। मनीष कश्यप सच तक न्यूज़ (sach tak news) चैनल के एडिटर इन चीफ है।

उनका यह चैनल काफी कम समय में देशभर में लोकप्रिय हो चुक है। सोशल मिडिया पर उनके फॉलोवर्स की बाढ़ सी आ गई है, फेसबुक पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है जबकि हाल में ही उनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन (10 लाख ) सब्सक्राइबर हुए है। उनके लगभग हर वीडियो पर मिलियन्स से ज्यादा व्यूज आती है।

Manish Kashyap ( Son of Bihar )

मनीष कश्यप का जन्म | Manish Kashyap Home and Birthplace

मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी का जन्म 9 मार्च 1988 को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित एक छोटे से गांव डुमरी महनवा में हुआ है। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते है।

मनीष कश्यप का परिवार | Manish Kashyap Family

मनीष कश्यप के पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है, उनके पिता वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। माता गृहणी है और एक भाई भी है जो एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। भाई की शादी हो चुकी है। लेकिन मनीष अभी तक कुंवारे है।

मनीष कश्यप की शिक्षा | Manish Kashyap Educational Qualification

मनीष की शुरुआती पढ़ाई गांव से ही हुई है। वर्ष 2007 में हाई स्कूल तथा 2009 में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे महाराष्ट्र आ गए। जहाँ वे सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद इनको लगा कि वे किसी कम्पनी में नौकरी करने के लिए नहीं बने हैं। वे लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पैदा हुए हैं। अपनी इसी सोच के साथ वे पुणे से वापस बिहार आ गए और पत्रकारिता को ही अपना पेशा बना लिया, ताकि वे लोगों के आवाज को बुलंद होकर उठा सके।

Manish Kashyap Biography In Hindi

मनीष कश्यप का करियर | Manish Kashyap Career In Journalism

निडर और काफी मुखर सवभाव के मनीष कश्यप कभी भी भ्रष्टाचार, गलत कार्यों एवं गलत सोच के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं करते। इसी गुण और चाहत के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा है।

Advertisement

लोगों के समस्याओं और भ्रष्टाचार को सबके सामने उजागर करने के लिए मनीष ने 13 जुलाई 2018 को यूट्यूब पर ‘सच तक न्यूज़’ के नाम से अपना चैनल शुरू किया था। बेखौफ और निडर रिपोर्टिंग के वजह से शुरू हुआ ये चैनल देखते ही देखते लोगों की पहली पसंद बन गया। इनके बेबाक अंदाज में बोलने के तरीके से लोग इनके न्यूज़ को देखना काफी पसंद करते हैं। और आज इसी के बदौलत इनके वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं और इनके यूट्यूब चैनल पर 8.8 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर है।

मनीष कश्यप का राजनीतिक करियर Manish Kashyap Political Career

समाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचना बनाने के बाद मनीष कश्यप ने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। मनीष कश्यप को 9239 (5.26 %) वोट मिला था।

Manish Kashyap ( Son of Bihar )

मनीष कश्यप का से कैसे कांटेक्ट करे? How To Contact Manish Kashyap

Gmail -manishkasyap99@gmail.com

Facebook page : https://www.facebook.com/SachTaknews/

Youtube : https://youtube.com/c/SACHTAKNEWS

मोबाइल नंबर : 9709920218

FAQ

मनीष कश्यप कौन है?

“सच तक न्यूज़” चैनल के मालिक और एक पत्रकार है।

मनीष कश्यप की उम्र क्या है?

उम्र/ Age: 33 वर्ष

मनीष कश्यप की हाइट क्या है?

हाइट: 5 फिट 8 इंच

मनीष कश्यप का कांटेक्ट नंबर क्या है ?

मोबाइल नंबर -9709920218

मनीष कश्यप का घर कहाँ है।

ग्राम-डुमरी महनवा, जिला-पश्चिमी चंपारण (बिहार)

मनीष कश्यप के न्यूज़ चैनल का नाम क्या है ?

सच तक SACH TAK NEWS

मनीष कश्यप की जाति/Caste क्या है?

ब्राह्मण

मनीष कश्यप ने शादी की है?

नहीं

गर्लफ्रैंड: N/A

मनीष कश्यप (सच तक न्यूज) नेट वर्थ

2020 में हुए विधानसभा चुनाव में दिए जानकारी के अनुसार मनीष के पास चल सम्पति 15 लाख 70 हजार, अचल संपत्ति 25 लाख है।

ad-s
ad-s