inner_banner

पी. एस. ए के नगर अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार सिंह और वरुण कुमार पाण्डेय बने नए नगर सचिव

News24 Bite

March 10, 2024 10:47 am

Motihari. दिनांक 09/03/24 (शनिवार) को के.डी.एम पब्लिक स्कूल बेलबनवा में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर के नगर कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई !

जिसमें नई नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया ,जिसमें सर्व सम्मति से नगर अध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार सिंह , नगर सचिव वरुण कुमार पाण्डेय और नगर कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ,नगर संयोजक धर्मेन्द्र कु मिश्रा जी, नगर उपाध्यक्ष राजेश कु श्रीवास्तव तथा कार्तिक प्रसाद को मनोनीत किया गया साथ ही तेतरिया कार्यकारिणी का भी गठन किया गया!

जिसमें संतोष कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष ,पप्पू कुमार को प्रखंड सचिव और संजय कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष संतोष रौशन जिला सचिव मृत्युंजय मिश्रा और जिला कोषाध्यक्ष दीना राही ने माला और पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया साथ ही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूषण कुमार, अभय मिश्रा शिव किशोरसिंह और पुण्यदेव यादव प्रदेश सचिव राजीव रंजन,पूर्व नगर सचिव रौशन कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता,बाल्मीकि किशोर, राजेश श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, सुधीर कुमार,और मनीष कुमार आदि सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया जिसमें संगठन की मजबूती और संगठन के विस्तार और प्राइवेट स्कूल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए से काम करने की सहमति बनी साथ ही आगामी होली मिलन समारोह के भव्य आयोजन के लिए चर्चा हुई।

ad-s
ad-s