inner_banner

पटना होते हुए दिल्ली जाने वाला था नाइजेरियन युवक, रक्सौल बॉर्डर पर धराया, पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसी

  • नार्कोटिक्स की तस्करी के लिए नाइजेरियन नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे
  • रिपोर्ट : वरुण मिश्रा

News24 Bite

June 29, 2022 10:41 am

रक्सौल(मोतिहारी). भारतीय इमिग्रेशन विभाग ने रक्सौल बॉर्डर पर एक नाइजेरियन नागरिक को पकड़ा है। बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने के क्रम में इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, नाइजेरियन नागरिक 13 जून से नेपाल में रह रहा था। उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नही था। पकड़े गए नाइजेरियन से इमिग्रेशन विभाग के साथ अन्य खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है।

गौरतलब हो कि नार्कोटिक्स की तस्करी के लिए नाइजेरियन नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश को एक सुरक्षित मार्ग के रूप में प्रयोग करते रहे है। ऐसे कई मामले भी सामने आएं। हालांकि, पकड़े गए युवक के पास से नार्कोटिक्स बराम नहीं हुआ है, लेकिन जांच अधिकारी संदेह के आधार पर उससे पूछताछ करने में जुटे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक उक्त नाइजेरियन युवक रक्सौल के रास्ते पटना होते हुए दिल्ली जाने वाला था। पकड़ा गया नाइजेरियन नागरिक नाईजेरिया के इनुगु इहेकपुओ के रहने वाले जॉन सेम्युअल का पुत्र 26 वर्षीय बेटा छियाबुओतु कार्नेलियस है। जिसका पासपोर्ट नम्बर A11246502 है।

रक्सौल इमिग्रेशन के डीएसपी एके पंकज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच पड़ताल जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच का विषय है कि आखिर उक्त नाइजेरियन भारत में प्रवेश कर दिल्ली क्यों जाना चाहता था? उसके साथ कोई और था? इस क्षेत्र मे उसका संपर्क किन लोगों से है।

ad-s
ad-s