inner_banner

Panchamrit Recipe : पंचामृत घर पर कैसे बनाएं, पंचामृत का क्या अर्थ होता है

News24 Bite

April 1, 2020 3:16 pm

लाइफ स्टाइल. अक्सर हमारे घर में जब भी कोई खास पूजा होता है तो इस अवसर पर प्रसाद के रूप में भगवान को नैवेद्य / भोग में पंचामृत अवश्‍य चढ़ाते है। लगभग सभी लोगों ने मंदिर में चरणामृत या पंचामृत दोनों ही पीया होगा। लेकिन बहुत कम ही लोग इसकी महिमा और इसके बनने की प्रक्रिया को नहीं जानते होंगे, तो आइए जानते है इसके बारे में।

चरणामृत का क्या अर्थ होता है?

चरणामृत का अर्थ होता है भगवान के चरणों का अमृत

पंचामृत का क्या अर्थ होता है

पंचामृत का अर्थ होता है ‘पांच अमृत’, यानि पांच पवित्र वस्तुओं के मिश्रण से बनने वाले प्रसाद को पंचामृत कहा जाता है। इसको चढाने से भगवान प्रसन्न होते है। तो बता दे, पंचामृत दूध, दही, घी, शहद एवं चीनी को मिलाकर बनाया जाता है।

पंचामृत बनाने की विधि

सबसे पहले गाय के ताजे दूध में चीनी, शहद, दही एवं घी मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर इसमें तुलसी के पत्ते मिलाएं
इसके बाद आपका पंचामृत तैयार हो जाता है।
पंचामृत का सेवन कई रोगों में लाभदायक और मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

ad-s
ad-s