inner_banner

टोक्यो ओलिंपिक में इस वर्ष भाग ले रहे 127 एथलेटिक्स, सबसे ज्यादा हरियाणा से 31 खिलाड़ी, जानिए किस राज्य से कितने?

News24 Bite

July 26, 2021 2:06 pm

Tokyo Olympics 2021. दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट ओलिंपिक इस वर्ष टोक्यो में हो रहा है। वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल के साथ भारत का आगाज काफी अच्छा रहा। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को ओलंपिक खेलों के इतिहास में दूसरा मेडल दिलाया है।

बता दे, इस बार इन खेलों की 18 इवेंट्स में 127 भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे है। ये ओलिंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। वही हरियाणा से ही अकेले 31 खिलाड़ी इस बार ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा है। तो सबसे कम दिल्ली से 5 खिलाड़ी शामिल है।

जानिए किस राज्य के कितने खिलाड़ी हुए है शामिल

  • हरियाणा : 31
  • पंजाब : 19
  • तमिलनाडु : 11
  • केरल : 8
  • उत्तर प्रदेश : 8
  • मणिपुर : 8
  • महाराष्ट्र : 6
  • दिल्ली : 5
ad-s
ad-s