inner_banner

केसरिया बौद्ध स्तूप : हर बिहारी ने ठाना है, अपने धरोहर को बचाना है : #save_kesariyabudhastupa

  • रिपोर्ट : संदीप सुशांत

News24 Bite

July 31, 2021 1:20 pm

Kesariya Buddha Stupa. केसरिया सहित पुरे जीले एवं बिहार के सभी नव युवक ने केसरिया बौद्ध स्तूप के विकास के लिए सोशल मीडिया पर एक मुहीम छेड़ी है।

इस मुहिम के तहत 5 अगस्त को 5 बजे शाम में टि्वटर ट्रेंड किया जायेगा जो बौद्ध स्तूप की उत्थान के उद्देश्य से होगी। इस पूरे मुहिम में युवा बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। पुरे बिहार सहीत देश विदेश से अनुरोध है कि इस मुहिम में अपना योगदान देकर मुहिम को सफल बनावे।

याद रखें 5 अगस्त को 5 बजे शाम में ट्विटर पर #save_kesariyabudhastupa टि्वट करना है।

बता दे, मोतीहारी जीला अंतर्गत केसरिया प्रखंड में एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है। जो बौद्ध स्तूप के नाम से जाना जाता है। यह बौद्धकालीन स्तूप (बौद्ध स्तूप) बिहार की एक धरोहर है। बौद्ध तीर्थस्‍थलों में इसका महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। दुनियाभर से पर्यटक यहाँ घूमने आते है। 1400 फीट के क्षेत्र में फैले इस स्तूप की उंचाई 104 फीट है। इसे विश्व का सबसे बड़ा स्‍तूप माना जाता है।

बाढ़ में घिरा बौद्ध स्तूप

फ़िलहाल इस बौद्ध स्तूप की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, स्तूप के चारो तरफ जलजमाव है। पानी के बीचो बिच बौद्ध स्तूप विकास की उम्मीद लगाए बैठा है लेकिन अभी तक कोई विकास नहीं हुआ है। न जाने कितनी बार खुदाई हुई, बस खुदाई करके ज्यों का त्यों छोड़ दिया जाता है। विकास के नाम पर घोटाले पर घोटाले होते रहें है। बौद्ध स्तूप के विकास के लिए बहुत से मंत्री गण आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है।

ad-s
ad-s