inner_banner

अजब गजब : शैतान बनने के लिए एक श्क्स ने उगा लिए हाथी दांत और 4 सींग, कटवा ली नाक और उंगली

  • अपडेट : अभिषेक पांडेय

News24 Bite

July 9, 2021 12:33 pm

Brazil. दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हुए है जो अपनी अजीबोगरीब सोच के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बने है। वही ब्राजील के रहने वाले एक 44 साल के श्क्स मिशेल फरो दो प्राडो ने शैतान बनने की चाह में भयंकर पीड़ा का परवाह ना करते हुए पूरी शरीर पर टैटू तो बनवाया ही साथ ही नाक और उंगली भी कटवा लिया है।

दरअसल मिशेल फरो दो प्राडो आम आदमी से शैतान बनने के लिए कई पीड़ादायक सर्जरी का सहारा लिया है, जिसके बाद अब वह शैतान का जीता-जगता रूप बन गया है। मिशेल फरो दो प्राडो 25 साल में खुद को पूरी तरह बदल चूका है। वह अब इन्सान नहीं शैतान दीखता है।

Advertisement
Advertisement

मिशेल फरो दो प्राडो ने शैतान जैसा दिखने के लिए वह अपनी नाक और उंगली तक कटवा चुका है। उसे देखकर कोई भी डर जाता है। शैतान जैसा दिखने के लिए मिशेल फरो दो प्राडो ने सिर पर चार सींग उगा लिए हैं। इसके अलावा उसने हाथी जैसे दांत भी लगवाए हैं। मिशेल फरो दो प्राडो को इस हरकत में उसकी पत्नी पूरा सपोर्ट और मदद करती है, जो बॉडी मॉडिफिकेशन में एक्सपर्ट है। मिशेल की पत्नी को उनकी बॉडी मॉडिफिकेशन से कोई आपत्ति नहीं है और अपने पति को हर हाल में प्यार करती है। कभी एक आम लड़के की तरह दिखने वाले मिशेल फरो दो प्राडो का रूप-रंग अब पूरी तरह से बदल गया है और वह इतना अजीब दिखता है कि लोग उसे इंसानी शैतान के नाम से जानते हैं।

शैतान की तरह दिखने की चाह रखने वाला मिशेल अब तक बॉडी मॉडिफिकेशन में लाखों रुपये खर्च कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मिशेल फरो दो प्राडो ने बताया, ‘वास्तव में मेरे पास दर्द का अच्छा प्रतिरोध है और मुझे नहीं लगता कि कुछ भी इतना दर्दनाक है. मैं हमेशा उस दर्द को सहने के लिए तैयार रहता हूं, जिससे मुझे वह मिले जिसे मैं पाना चाहता हूं।

Advertisement
Advertisement
ad-s
ad-s