Sheohar. शिवहर-तरियानी थाना क्षेत्र के खोजापुर पुल पर से एक बोलेरो गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को बाहर निकाला गया है। जो घायल है उनको इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बोलोरो छतौनी वार्ड नंबर एक निवासी नथुनी राय का है। बोलोरो से कुछ लोग ताजिया का जुलूस देखने के लिए चौक पर आए हुए थे। लौटने के क्रम में ड्राइवर से संतुलन खो जाने के कारण खोजापुर पुल के नीचे बोलेरो गिर गई।
छतौनी के मुखिया गौरव कुमार सिंह ने बताया है कि पुल से 2 लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है। तीन लोग तकरीबन आधे घंटे से बोलेरो के नीचे पानी में दबे हुए है। जिसकी खोज की जा रही है। संभवत उनकी मौत हो चुकी है। भीड़ काफी जुट चुका है। स्थानीय प्रशासन पहुंचने वाली है।