inner_banner

ब्रेकिंग न्यूज: गोलियों की तरतराहाट से गूंज उठा मधुबनीघाट इलाका: प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक के भतीजे की गोलीमार की हत्या, घर पर चढ़कर मचाया तांडव

  • अपराधी ने मध्य रात्रि को मचाया गदर.. घटनास्थल से बम बरामद.
  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 18, 2021 4:17 pm

Motihari. जिले में अपराधी सरेआम घूम घूम कर गोलियों से खेल रहे है खून की होली…और पुलिस बन जा रही है…मूकदर्शक…सवाल ये है की इस तरह की घटना पर कब तक लगेगी लगाम… ताजा मामला ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट की जहां बेखौफ बदमाशों ने प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक के घर पर चढ़कर जमकर तांडव मचाया है।

Advertisement
Advertisement

इस हमले में गोली लगने से संचालक के भतीजे की मौत हो गई , वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक फैक्ट्री मालिक राजेन्द्र सहनी का भतीजा नंदलाल कुमार (पुत्र- मुनीलाल सहनी) बताया जाता है। वहीं घायलों में कृष्णा सहनी, राजेन्द्र सहनी व कन्हाई कुमार शामिल है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत कायम है।

Advertisement
Advertisement

इधर घटना की सूचना के सदर डीएसपी भी सदल बल पहुंचकर मौका मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

घटना का स्पष्ट कारण तो नहीं पता चल रहा मगर मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। वैसे पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से बच रही है। पुलिस मौके पर कैंप किए है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बम व खोखे बरामद किए हैं।

राजेन्द्र सहनी थे बदमाशों के टारगेट

ग्रामीणों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार गुरुवार रात हथियार से लैस बदमाशों ने अचानक राजेन्द्र सहनी के मधुबनी घाट वार्ड-1 स्थित घर पर धावा बोल दिया। और सबसे पहले परिवार की महिला सदस्यों को उठाकर यह बताया कि वे पुलिस है। शक होने पर महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद छत पर सो रहे राजेन्द्र सहनी छत से कूद गए, घटना में उनका पैर टूट गया है।

बता दें कि राजेन्द्र सहनी ने काफी मेहनत के बल पर प्लाईवुड फैक्ट्री का संचालन शुरू किया था, जो बदमाशों को रास नहीं आ रहा था।

ad-s
ad-s