inner_banner

बिहार के 20 शिक्षकों को मिलेगा ‘राजकीय शिक्षक सम्मान’ , नितीश कुमार करेंगे सम्मानित

  • शिक्षक दिवस पर 20 शिक्षकों को'राजकीय शिक्षक सम्मान 2019' से सम्मानित किया जायेगा
  • 2017 के लिए 2018 में 14 शिक्षकों को मिला था सम्मान

News24 Bite

September 1, 2020 8:18 am

पटना (State Teacher Award 2019). बिहार सरकार के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर राज्य के 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को ‘राजकीय शिक्षक सम्मान 2019’ से सम्मानित किया जायेगा।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में 10 प्रारंभिक और 10 उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के शिक्षक हैं। इसमें 8 शिक्षिकाएं भी हैं। इस संधर्भ में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को सम्मान के लिए चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं के नाम की घोषणा कर दी है।

बता दे, कोरोना के कारण शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित शिक्षकों के नाम :

  1. अरविंद कुमार चैधरी प्रार्चाय, टाउन उच्च विद्यालय मुंगेर
  2. देवनारायण कामत प्रार्चाय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कढैया, सहरसा
  3. चंद्रशेखर साहू, प्रधानाध्यापक, कन्या मध्य विद्यालय, कुटुंबा, औरंगाबाद
  4. रामसेवक झा, शिक्षक, सुरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता वाट्सन प्लस टू विद्यालय, मधुबनी
  5. सदानंद पाल शिक्षक, पीएलएसएन कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, मनिहारी, कटिहार
  6. डाॅ. किरन बाला, शिक्षिका, प्लस-2 राजकीय उच्च विद्यालय नवस्थापित, गया
  7. अशोक कुमार, उप प्राचार्य, डीएवी, इंटर स्कूल, दानापु कैंट
  8. प्रशांत कुमार झा, शिक्षक, बीडीजी कन्या उच्च विद्यालय फारबिसगंज, अररिया
  9. विनोद कुमार, प्रधान शिक्षक, कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी, कटिहार
  10. राजीव रंजन, प्राचार्य, राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, गायघाट, पटना
  11. अनिल ठाकुर, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक, पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय झंझारपुर, मधुबनी
  12. मो. ताहिर हुसैन, प्रधान शिक्षक, मदरसा जलाल बख्श दीनी दर्शगाह, रहटा, मधेपुरा
  13. सुष्मिता सान्या, शिक्षिका, प्लस-2 उच्च विद्यालय, चंदौती, गया
  14. हुरमत बानो, प्राचार्या, मध्य विद्यालय, सर्फुद्दीनपुर, बोचहां, मुजफ्फरपुर
  15. पूनम कुमारी, सहायक शिक्षक, एमआरएस उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, मनियारी, मुजफ्फरपुर
  16. बालकिशोर पासवान, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, रामगंज, संसारपुर, खगड़िया
  17. अनिमा कुमारी, शिक्षिका, एसएस कुम्हरा, विष्णुपुर, मंडल टोला, डुमरा सीतामढ़ी
  18. अंजना सिंह, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, नया नगर सुपौल
  19. सुनीता कुमारी, सहायक शिक्षिका, उमैराबाद उच्च विद्यालय, अरवल
  20. स्मिता ठाकुर, प्रधान शिक्षिका, मध्य विद्यालय, सखुआ पिपरा, सुपौल
ad-s
ad-s