inner_banner

प्रेम प्रसंग के बीच रोड़ा बन रहा था चचेरे भाई-बहन का संबंध, आखिर प्रेमी जोड़ा ने पेड़ पर लटककर कर लिया खुदकुशी

  • अपडेट : चंचल पांडेय.

News24 Bite

May 23, 2021 11:58 am

बांका जिले से बड़ी खबर. एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के बांका जिले से जहां चचेरे भाई-बहन ने अपने प्यार को नाकाम होते देख इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

दरअसल यह दुखद प्रेम कहानी बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र बदासन गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार लड़के और लड़की का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। 6 माह पहले दोनों के घरवालों को उनकी प्रेस-प्रसंग की जानकारी मिली थी।

Advertisement
Advertisement

मामला गंभीर देख लड़के के पिता ने उसे को कोलकाता भेज दिया, जबकि लड़की के पिता ने उसको मामा के घर भेज दिया था। लेकिन दोनों का मोबाइल से संपर्क बना रहा। 3 दिन पहले लड़की अपने घर आई। लड़का को जैसी ही इस बात की भनक लगी तो वह भी कोलकाता से यहां चला आया। शनिवार रात दोनों घर से भाग निकले और गांव के बहियार में सरुआ पेड़ लटककर साथ जीने-मरने की कसम को चरितार्थ कर दिया।

Advertisement
Advertisement

रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने प्रेमी युगल को पेड़ से झूलते हुए देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ad-s
ad-s